
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अयोध्या में एक दिवसीय धरना संपन्न
स्वतंत्र प्रभात
अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं रेलवे संगठन नेशनल ज्वाइंट काउंसिल फॉर एक्शन (एन०जे०सी०ए०) के संयुक्त मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली हेतु हेमू कॉलोनी पार्क निकट तहसील सदर अयोध्या में एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ।
केंद्रीय संगठन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष कामरेड अंजुम मुख्तार खान, कामरेड अश्वनी तिवारी मण्डल उपाध्यक्ष, कामरेड हीरालाल शाखा मंत्री ,कामरेड बी०बी० सिंह ,कामरेड आर जे कन्नौजिया अपने सैकड़ों साथियों के साथ रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट से हेमू कालाणी पार्क तहसील सदर तक जुलूस के साथ धरने में सम्मिलित हुए।
आज के धरने की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष एवं संचालन रामप्रकाश सिंह कार्यवाहक मंत्री ने किया ।धरने में अरविन्द कुमार सिंह जिलाध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाली तक कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं हैं ,हम पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे ।कामरेड हीरालाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक क्रमबद्ध आंदोलन चलता रहेगा।
आशा ही नहीं विश्वास है कि केंद्र एवं राज्य सरकार कर्मचारियों को पेंशन बहाल होगी नहीं तो वह दिन दूर नहीं है जब पूरे प्रदेश के कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ जाएंगे और पूरे देश की व्यवस्था ठप हो जाएगी। इस धरने में मुख्य रूप से रेलवे मेंस यूनियन के पूर्व मंत्री सुदर्शन सिंह, उदय सिंह यादव मण्डल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,महेश चंद तिवारी, डा०राजेश कुमार सिंह, संजय पासवान,डेनियल भारती, नसीम खान अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ,अमरनाथ पाण्डेय जिलाध्यक्ष यू०पी०लेखपाल सघं, अवधेश प्रताप मिश्रा बोरिंग टेक्नीशियन संघ, राकेश कुमार गौतम जिला अध्यक्ष पंचायत ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ,कमला प्रसाद यादव,अरूण मोहन,विक्रम सिंह जिला मंत्री कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल संघ,करूणेश प्रताप सिंह,दुर्गेश बिहारी दूबे,प्रेमलाल जिला मंत्री कोषागार कर्मचारी संघ,अभय दूबे,रामबलीगुप्ता जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ,अजय प्रताप सिंह,भरतजी ,धीरेंद्र मोहन त्रिपाठी रमाकांत यादव रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी बी०के० चौबे, नीरज श्रीवास्तव ,कपिल देव ,अमित यादव, ए पी मौर्या ,चुन्नू अली ,प्रवीण पटेल, राजकुमार प्रिंस ,डीके त्रिपाठी, महेन्द्र नाथ मिश्र,सौरभ पांडेय,के०के०सिंह,बृजेश जायसवाल,रोहित प्रभाकर,विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के डा०आलोक मिश्रा,इं०शिवेन्द्र तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव,के०के०मिश्रा,मनोज श्रीवास, सौरभ पाण्डेय ,दिलीप सिंह राजेन्द्र सिंह ,राम सुरेश शर्मा,खिरपत राम,अवधेश पाठक,रामजस,पवनवर्मा ,सूर्यपालयादव,आदि उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts

Post Comment
आपका शहर

02 Jun 2023 14:46:12
एक छोटे से गांव में जन्मे और बचपन में ही अपने पिता को खो देने वाले अवस्थी कितनी विसम परिस्थितियों...
अंतर्राष्ट्रीय

02 Jun 2023 16:36:39
INTERNATIONAL NEWS: राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को कोलोराडो में अमेरिकी वायु सेना अकादमी के एक कार्यक्रम के दौरान फिसलकर गिर...
Comment List