राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  राम जन्मभूमि का  किया अवलोकन 

स्वतंत्र प्रभात 

अयोध्या ।राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज राम जन्मभूमि पर पहुंच कर निर्माण का अवलोकन कर भावुक होकर श्रीराम लिखी शिला को अपने सिर पर रख कर जय श्रीराम का उद्घोष किया,और कहा आज स्वप्न साकार रुप ले रहा है।

प्रतिक्षा उड़ान भर रही है। जिस प्रकार लंका पर विजय के लिए राम नाम लिखे सेतु पर पाषाण तैरे ठीक आज उसी प्रकार प्रभु के मंदिर में यह पाषाण आकृति ले रहे हैं।इस दौरान ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय जी ने मंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलुओं की जानकारी इंजीनियरों की उपस्थिति में दी।
शरद शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने रामलला और हनुमानजी का दर्शन भी किया इसके पश्चात कारसेवक में पुरम् में पहुंचकर वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नारायण सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी लिया इस दौरान विप नेता राजेंद्र सिंह पंकज, शिवदास विधायक रामचंद्र यादव वेद गुप्ता वैश्य विनोद जयसवाल पुजारी रमेश दास आदि उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP