ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो महिला व एक युवक हुआ घायल
On
शुकुल बाजार अमेठी। थाना क्षेत्र शुकुल बाजार के अंतर्गत मवैया चौराहा पर ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 2 महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई तत्काल घटनास्थल पर शुकुल बाजार पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया तथा उपचार कराया उपचार के दौरान अधीक्षक शुकुल बाजार सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि एक महिला व पुरुष की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
तथा घायल एक महिला की स्थिति नियंत्रण में थी जिसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया जा रहा है घायलों के परिजनों के अनुसार हुए भीषण हादसे में सूरज चौहान पुत्र रामकुमार उम्र लगभग 20 वर्ष, यशोदा पत्नी रामसमुझ उम्र लगभग 65 वर्ष, मालती पुत्री रामफेर उम्र लगभग 18 वर्ष की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई जिसमें गंभीर चोटे आई है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि सूरज और यशोदा की स्थिति नाजुक देते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर किया गया।
एवं मालती की स्थिति नियंत्रण में थी जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शुकुल बाजार में किया जा रहा है। उक्त संबंध में थाना अध्यक्ष बाजार शुकुल तरुण पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया है घायलों का उपचार कराया जा रहा है तथा आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन ? कार्यपालिका एक्शन में
28 Mar 2024 21:41:56
स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी। दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है।...
अंतर्राष्ट्रीय
कनाडाई नागरिकों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी- ट्रूडो
28 Mar 2024 15:55:30
International: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में एक बार फिर से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो...
Comment List