थाना रजवली पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

चोरी की घटनाओं का अनावरण कर 1ट्रॉली 1कार 1बुलट मो. साइकिल की बरामद

स्वतंत्र प्रभात 
 
टूंडला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रजावली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोरों से चोरी किए वाहन बरामद कर चोरी की कई घटनाओं का अनावरण किया है।
 
थाना राजावली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चार शातिर वाहन चोरों समरसिंह समालिया पुत्र भरत सिंह, हरिकिशन पुत्र किशनपाल एदल सिंह पुत्र रघुवर दयाल प्रवीण कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी थाना राजावली फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है।
 
गिरफ्तार वाहन चोरों से पुलिस ने चोरी की एक ट्रॉली एक सेंट्रो कार एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर चोरी की कई घटनाओं का अनावरण किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों शातिर चोरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

About The Author: Abhishek Desk