जापान नही देगा रूस को वैक्सीन और दवाएँ

जापान नही देगा रूस को वैक्सीन और दवाएँ

स्वतंत्र प्रभात।

जापान ने रूस को वैक्सीन, चिकित्सा उपकरणों, दवाओं, परमाणु सामग्री एवं उपकरणों और विस्फोटकों का पता लगाने वाले उपकरणों के निर्यात पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। जापान के वित्त, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन के आसपास की अंतरराष्ट्रीय स्थिति के संबंध में और समस्या को हल करने तथा शांति स्थापित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में योगदान के तौर पर जापानी सरकार ने रूस को उन सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिनका उपयोग सैन्य शक्ति को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है। 

प्रतिबंध तीन फरवरी से प्रभावी होगा।' मंत्रालय के बयान के मुताबिक निर्यात के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में परमाणु सामग्री एवं उपकरण, रेडियोधर्मी प्रसंस्करण उपकरण, तेल एवं गैस अन्वेषण उपकरण, बैटन, वैक्सीन, चिकित्सा सामान, चिकित्सा परीक्षण, फिंगरप्रिंट पाउडर, आंसू गैस, डोसिमीटर, विस्फोटक, एक्स-रे निरीक्षण मशीन, सामग्रियों को मिश्रित करने वाले उपकरण, रोबोट तथा ड्रिलिंग रिग्स शामिलि हैं।

 इसके अलावा उन पदार्थों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिनका उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए कच्चे माल, जहरीले रसायनों और अन्य सामानों के रूप में किया जा सकता है। इससे पहले जापान के विदेश मंत्रालय ने रूस के 22 व्यक्तियों तथा तीन कंपनियों की सम्पत्तियां जब्त करने की घोषणा की थी। 

8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग  Read More 8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

Highway Milestone: सड़क किनारे क्यों लगे होते हैं अलग-अलग रंग के माइलस्टोन? जानें क्या है इनका मतलब Read More Highway Milestone: सड़क किनारे क्यों लगे होते हैं अलग-अलग रंग के माइलस्टोन? जानें क्या है इनका मतलब

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel