6 लाख बच्चों को एमआर उन्मूलन महाअभियान के अंतर्गत लगाए जाएंगे टीके
जनवरी, फरवरी-मार्च में मनाया जाएगा विशेष पखवाड़ा
On
स्वतंत्र प्रभात
लखीमपुर खीरी- मीजल्स रूबेला विशेष टीकाकरण महाअभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 9 जनवरी से हो गई है। यह महा अभियान तीन चरणों में चलाया जाना है। इस अभियान के अंतर्गत वैक्सीनरोधी बीमारियों से छूटे सभी बच्चों को वैक्सीनेटेड किया जाएगा। इसके लिए जनवरी, फरवरी व मार्च में पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मीजल्स रूबेला उन्मूलन महाअभियान शासन के निर्देश पर तीन पखवाड़े में जनवरी, फरवरी व मार्च में आयोजित किया जाएगा।
इस बीमारी के अंतर्गत बुखार के साथ-साथ शरीर में चकत्ते पड़ जाते हैं जो कि जानलेवा भी हैं। इससे जीरो से 5 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए यह महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 9 जनवरी से 20 जनवरी तक पहले पखवाड़े के रूप में हो चुकी है। वहीं दूसरा पखवाड़ा 13 फरवरी से 24 फरवरी तक और तीसरा पखवाड़े 13 मार्च से 24 मार्च तक मनाया जाएगा। इस अभियान अंतर्गत वैक्सीनरोधी बीमारियों से छूटे सभी बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए ड्यू लिस्ट तैयार कर ली गई है।
करीब 6 लाख बच्चों को एमआर उन्मूलन महा अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा। हर पखवाड़े के अंतर्गत करीब 3 हजार सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन लगभग 450 एएनएम सत्रों को पूरा करेंगी। जीरो से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार कर ली गई है। जिसके अनुसार यह महा अभियान चलाया जाएगा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 20:51:30
Bank Holiday: कल यानी 18 दिसंबर 2025 को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासी भाषा के महान कवि...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List