पीलीभीत अमरिया में तालाव की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

पीलीभीत अमरिया में तालाव की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

स्वतंत्र  प्रभात 
 
अमरिया कस्वे में रामलीला मैदान के सामने तालाव की कुछ जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया गया क्लोनाइजर का आफिस  तहसील प्रशासन द्वारा   बुलडोजर से गिरा दिया गया। जानकारी के अनुसार अमरिया कस्बा निवासी क्लोनाइजर  असगर अली चंद्र शेखर त्यागी द्वारा राम लीला मैदान के सामने प्लाटिंग का कार्य कर कालौनी काटी जा रही है। जिसके बराबर में तालाब की कुछ जमीन पर अवैध निर्माण कर आफिस बनाया गया था।
 
जिसपर उपजिलाधिकारी सौरभ यादव के आदेशानुसार अमरिया लेखपाल विनय  गंगवार द्वारा मौके का मुआयना किया गया। राजस्व विभाग द्वारा तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel