सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से किया कम्बल वितरण 

सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से किया कम्बल वितरण 

नगर पंचायत छितौनी बाजार में 15सौ जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर किया गया कड़ाके की ठंड में मदद

ऑनलाइन न्यूज डायरी स्वतंत्र प्रभात 

ओमप्रकाश भास्कर।

छितौनी, कुशीनगर।नगर पंचायत छितौनी में गरीबों के विकास के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। यही कारण है कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए है। जल्दी ही गांव_गांव में पीएम आवास का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि, उज्जलवा योजना सहित जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलायी जा रही है उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ती को बिना किसी भेद भाव के दिया जा रहा है। आमजन को मिल रहा है। छितौनी नगर पंचायत में अन्य विकास कार्य निरंतर विकास होगा।उक्त बातें बुधवार को नगर पंचायत छितौनी बाजार के सब्जी मण्डी बजार में आयोजित कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कही। उन्होंने कहा कि विरोधी दल पीएम मोदी व सीएम योगी को दिन रात कोसने में लगे हुए है। पिछले आठ वर्षो में देश रूढ़िवादी पंपराओ से ऊपर उठकर मोदी जी योगी के नेतेत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार सभी वर्गो तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसलिए भाजपा सरकार विरोधियों के मंसूबों को जान चुकी है, इसलिए तेजी से देश व प्रदेश के विकास में जुटी हुई है। भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है, उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चौमुखी विकास कार्य हो रहा है,मोदी जी ने आज राष्ट को वैश्विक सत्तर पर सम्मान दिलाया है। गांव से ही देश और प्रदेश का विकास होता है।जिससे आज भारत का पूरे विश्व मे प्रचम स्थापित हो रहा है। आज प्रदेश में माफिया राज खत्म हो चुका है। डबल इंजन सरकार समाज के अन्तिम वर्ग को सभी योजनाओ का लाभ बिना किसी भेद भाव के दे रही है। सांसद ने कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ समाज के अन्तिम वर्ग को बिना किसी भेद भाव मिल रहा है। यही कारण है कि भाजपा में आम जन का विस्वास नितरण बनता जा रहा है।विकास करना ही हमारा मिशन है।इसी क्रम के जल्द ही जनपद को मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिलेगा इसके आलावा जनपद में बड़ी सड़को के आलावा प्रधानमन्त्री सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सड़को का काम जल्द शुरू होगा इसके साथ पनहीहवा से खड्डा तक सड़क जल्द कार्य शुरू होगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का प्रथम उद्देश्य है की इस भीषण ठंड के मौसम में प्रदेश में निवास करने वाले निर्धन और गरीब लोगो को कम्बल वितरण कर पुनीत कार्य किया जा रहा है।ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है, लेकिन कहते हैं न कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं।इसका भाजपा सरकार में निरंतर ख्याल रखा जा रहा है।

क्षेत्रीय विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा की भाजपा सरकार में आम जनमानस का बिना किसी भेद भाव के सभी योजनाओ का लाभ मिल रहा है। 2017 के उत्तर प्रदेश में जो सरकार थी उसके किसी विकास कार्य को नही हुआ आज डबल इंजन सरकार के नेतृव में विकास कार्य निरंतर हो रहा है, और मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतेत्व में निरंतर विकास अन्तिम वर्ग तक मिल रहा है। जल्द ही 2000आवास इस नगर पंचायत को जल्द मिलेगा तथा जिस विस्वास और आशा के साथ आप लोगो ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है उस पर खरा उतरूंगा। खड्डा विधानसभा के विकास में उसी प्रकार विकास होगा। इसी क्रम में इसी हफ्ते खड्डा से पनहीहवा रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिससे विरोधी की बोलती बंद होगी। मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।मानव जीवन का यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये।

नगर निकायों में जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न Read More नगर निकायों में जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

कम्बल वितरण समारोह में लगभग 1500 निर्धन, वृद्ध और निराश्रित महिलाओं और पुरुषों को कंबल का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाण्डेय, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु बाबू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय ने किया और अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राव ने किया और आभार और स्वागत कार्यक्रम आयोजक पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ रामबाबू गुप्ता और युवा समाजसेवी प्रिशु गुप्ता ने ग्राम प्रधान सभी अतिथियों का किया। कार्यक्रम में सुबास सुहाना और उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर अधिशिसी अधिकारी देवेश मिश्रा,,वरिष्ठ भाजपा नेता और निकाय प्रभारी हरी राय,जिला अध्यक्ष प्रधान संघ कुशीनगर संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, प्रदुम्मन तिवारी, नागेंद्र दूबे, दीपू सवरगी,संजय हमदर्द,कुणाल राव, प्रशांत मिश्रा गुरु, जितेंद्र यादव,राकेश मद्धेशिया, थाना अध्यक्ष खड्डा हनुमानगंज रामसहाय चौहान, बालमुकुंद दूबे,बाबू चकमा, राजेन्द्र अग्रवाल,विकास सिंह,आनन्द सिंह, दिनेश जायसवाल, महेश रौनियार, संतोष रौनियार, फूला देवी, राजेश्व्र सिंह,सुनील गुप्ता, नरेन्द्र चौरसिया, योगेश शर्मा,सुनील गुप्ता, श्रीनायरण मद्धेशिया,विनोद दूबे, रीतेश सुरेका, तूफानी दास, प्रशांत शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क। Read More स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel