सिक्किम में 16 जवानों की मौत पर प्रदेश महासचिव कोमल राज ने जताया गहरा शोक 

सिक्किम में 16 जवानों की मौत पर प्रदेश महासचिव कोमल राज ने जताया गहरा शोक 

कहा सिक्किम सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है 

 

 

हजारीबाग-

 

 

सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसे में शुक्रवार को सेना के 16 जवान शहीद हो गए। घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। घटना पर झारखंड यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कोमल राज ने दुख जताया है । कोमल ने ट्वीट कर लिखा कि सिक्किम सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं ईश्वर से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करती हूं। मै इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हुं ।

Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel