गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया गौशाला का उद्घाटन

गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया गौशाला का उद्घाटन

ऑनलाइन न्यूज डायरी स्वतंत्र प्रभात 

कुशीनगर।नगरपालिका परिषद पडरौना के बकुलहा क्षेत्र में नवनिर्मित कान्हा गौशाला का उद्घाटन गुरुवार को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा किया गया। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री अतुल सिंह ने पालिका पडरौना द्वारा पिंजरापोल गौशाले में नवनिर्मित शेड का लोकार्पण भी किया। 

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मंत्री ने बताया की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक रहे कान्हा गौशाला के निर्माण से अब सड़क पर बेसहारा गौवंश को समुचित आश्रय मिल सकेगा। भारतीय संस्कृति में गऊ की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि गाय के शरीर मे 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। नपाध्यक्ष ने बताया कि पालिका द्वारा विकसित कान्हा गौशाला में उन सभी गौवंशों को आश्रय दिया जाएगा जो निराश्रित हो। ऐसे जीवों को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गौशाला तक लाने के लिए कैटल कैचर वाहन के क्रय की जानकारी भी उन्होंने सभी को दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नगर के पिंजरापोल गौशाले में नित बढ़ती जा रही गौवंशों की संख्या को ध्यान में रखते हुए वहां भी टीन शेड का निर्माण किया गया है और आने वाले समय मे जरूरत पड़ने पर अन्य निर्माण के बारे में भी उन्होंने सभी को आशान्वित किया। 

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सांवर गोयल प्रदीप बंका अखिलेश गोयल अजय सर्राफ जगदम्बा अग्रवाल राधारमण गाड़िया, सविता देवी चन्दा देवी सावित्री देवी फुलवनती देवी तुफानी कुशवाहा सुनील चौहान अजीत कुशवाहा राकेश कुशवाहा मनोज गौतम महेश गुप्ता रामू गुप्ता राहुल गौतम शिवलाल राय सोनू राज कुशवाहा अजय जायसवाल विजय शर्मा अरुण सिंह विनय मद्धेशिया जयप्रकाश गुप्ता आकाश वर्मा नीरज मिश्रा भरत चौधरी राजेश जायसवाल भास्कर शर्मा संतोष चौहान आलोक विश्वकर्मा ब्रजेश शर्मा गौरव रौनियार रविंद्र शाह धर्मेंद्र मद्धेशिया अमित जायसवाल किशन जायसवाल मानस मिश्रा कुंदन सिंह अभय तिवारी गौतम गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस Read More कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel