बीकेटी नगर पंचायत सामान्य सीट रही तो भजपा पार्टी से प्रबल दावेदार: मानवेन्द्र सिंह, नवीन
बीकेटी का संपूर्ण विकास : मानवेन्द्र सिंह नवीन
On
स्वतंत्र प्रभात
आदित्य प्रताप सिंह राव
लखनऊ बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के मामपुर-बाना गांव निवासी मानवेन्द्र सिंह नवीन पुत्र बिन्द्रा सिंह चौहान नगर पंचायत बीकेटी का
निकाय चुनाव में भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। सामान्य सीट हुई तो मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। बताते चलें कि भाजपा नेता मानवेन्द्र सिंह नवीन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में 17 वर्षों के अधिक समय से सक्रिय भागीदारी रही हैं।
माता पिता की सेवा के साथ-साथ पार्टी के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए संकल्पित व पिता के सानिध्य एवं मार्गदर्शन तथा अटल बिहारी वाजपेई व राजनाथ सिंह के प्रेरणा से पार्टी के लिये लगभग 2 दशकों से परोक्ष या अपरोक्ष रूप से
जनता के लिये सेवारत हूं। कहा कि संघ के सानिध्य के फल स्वरूप हृदय से प्रखर राष्ट्रवादी एवं राष्ट्र सेवा के लिये दृढ़ संकल्पित हूं वर्ष 2004-2005 में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लखनऊ से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहा।
वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़कर लगातार छात्र हितों के लिये संघर्ष किया, 2008 में छात्र संघ के चुनाव की तैयारी की, 2009 से 2011 तक लंदन में शिक्षा के दौरान भारतीय छात्रों के
हितों के लिये आवाज उठाई, 2012 से लखनऊ जिले के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के दायित्व पर रहते हुये संगठनात्मक कार्यक्रमों व प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के
विधानसभा 2014 लोक सभा 2017 विधानसभा 2019 लोकसभा 2020 विधानसभा चुनाव में एक सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में समस्त कार्यक्रमों जैसे सदस्यता अभियान, स्वच्छता अभियान, युवा सम्मेलन, परिवर्तन यात्रा इत्यादि में समर्पण भाव से भागीदारी कर काम किया हैं। वहीं मानवेन्द्र सिंह नवीन के
पिता बिन्द्रा सिंह चौहान हमेशा से भाजपा से जुड़े रहे,और अपने आवास पर कई बार राजनाथ सिंह व स्व0 अटल बिहारी वाजपेई का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पार्टी संगठन व क्षेत्र के हज़ारों लोग शामिल होते रहे हैं।
वही उन्हीं नगर पंचायत छेत्र के लोगों का मानना है कि इस बार सामान सीट रही तो नवीन सिंह प्रबलता से भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रबल दावेदार रहेंगे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List