खेलो इंडिया प्रतियोगिता में माही यादव ने रजत पदक जीतकर रायबरेली का बढ़ाया गौरव

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी रजत पदक विजेता-माहीं यादव

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में माही यादव ने रजत पदक जीतकर रायबरेली का बढ़ाया गौरव

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
 
 
लालगंज रायबरेली। झारखंड के रांची शहर में खेलो इंडिया द्वारा आयोजित वूशु प्रतियोगिता में माही यादव ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया और साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
 
 
 
 भारतीय वूशु संघ एवम भारती खेल प्राधिकरण साईं के संयुक्त तत्वाधान में खेलों इंडिया ने वूशु खेल का वेस्ट जॉन महिला लीग का आयोजन 17 से 21 नवंबर तक रांची के खेल गांव में किया था।
 
 
 
जिसमे रायबरेली जिले से छह महिला खिलाड़ी  डिम्पी तिवारी,पूर्णिमा पटेल,निमिषा यादव,दिव्या कुमारी,आराध्या गुप्ता,माही यादव ने प्रतिभाग किया था सभी खिलाड़ियों ने अपनी अच्छी फाइट का प्रदर्शन किया और माही यादव ने
 
 
 
रजत पदक हासिल करते हुए दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली वूशु की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनश्चित कर ली।
 
 
रायबरेली वूशु एसोसिएशन की सचिव पूनम यादव ने जानकारी देते हुए बताया की यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया ने
 
 
भारत की टीमों को चार जोन में बांट कर कराया इन चारो जोन के स्वर्ण पदक तथा रजत पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
 
 
Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel