सरदार पटेल की राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि: स्वतंत्र देव सिंह

सरदार पटेल की राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि: स्वतंत्र देव सिंह

 

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता की राजनीति कर देश को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य करने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विधान सभा क्षेत्र टांडा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाग लेकर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि है।सरदार पटेल ने विक्टोरिया पार्क में लोक मान्य तिलक की मूर्ति लगवाया था।गुजरात,गोवा,जम्मू कश्मीर में अन्य प्रांतों के लोगों का जाना सुगम सरदार पटेल ने किया था।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल नहीं होते तो भारत का  नक्शा कुछ और होता।भारत की विभिन्न राजशाही की राज्यों को भारत में विलय करवाने का कार्य पटेल जी ने ही किया था।सरदार पटेल जब केंद्र सरकार में गृह मंत्री थे तब उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण का कार्य सर्व प्रथम किया था।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सादर पटेल की विशाल प्रतिमा को स्थापित करवा कर देश के साथ साथ समाज को सम्मान देने का कार्य किया।भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के उत्थान और आमदनी दुगुनी करने के लिए बीज,बीमा,बाजार और बचत के लिए कार्य कर रही है।किसानों को रसायन मुक्त खाद, ड्रोन तकनीकी से उपलब्ध कराया जा रहा है।70 वर्षों बाद मोदी सरदार पटेल की सपनों को पूरा कर रहे हैं।


       कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता सहित उपस्थित अतिथियों,शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और पत्रकार बंधुओं का स्वागत वंदन करते हुए कहा कि महा नायक लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल हम सभी के आदर्श हैं।जिन्होंने देश की एकता और अस्मिता के लिए विभिन्न प्रकार की त्याग कर देश को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य किए हैं।उन्होंने कहा कि एक एक भाजपा कार्यकर्ता पटेल की सोच को आगे बढ़ाते हुए देश हित में निरंतर लगा हुआ है।देश की एकता के लिए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के महत्व पूर्व क्षणों की बलि दी।सरदार पटेल का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए मंत्री की संगठन में प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए किए गए प्रशंसनीय कार्य का बखान करते हुए शामिल सभी का आभार व्यक्त किया।


  जयंती समारोह को विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व विधायक जय राम विमल,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,राम प्रकाश यादव,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,गौरव सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राना वीर सिंह,राम सूरत मौर्य, रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने सम्बोधित किया।
अध्यक्षता पारस नाथ वर्मा और संचालन भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,जिला महामंत्री कन्नौजिया सुरेश,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,मनोज गुप्ता गुड्डू,आदित्य शुक्ल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,प्रकाश चंद्र त्रिपाठी,राम बक्श सिंह,राम किशोर राजभर,डाक्टर आनन्द बहल,मनीष मिश्र,चंद्र भान गुप्ता,अमर नाथ सिंह,मीरा पाण्डेय,राजेश सिंह बबलू, डाक्टर अमित त्रिपाठी,अरविंद सिंह डिंपू,अम्बिका जायसवाल, अमित सिंह,सरिता वर्मा, जवाहिर मौर्य, ओमकार गुप्ता, उमंग पटेल, अतुल द्विवेदी, अशोक चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और नवजवान शामिल रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel