चीन में सख्त कोविड लॉकडाउन कि वजह से IPhone फैक्ट्री से भाग रहे चीनी कर्मचारी
स्वतंत्र प्रभात
चीनी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोगों को फॉक्सकॉन के स्वामित्व वाले संयंत्र से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण फॉक्सकॉन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। बता दें कि झेंग्झौ फॉक्सकॉन लगभग 300,000 कर्मचारियों को काम पर रखता है और दुनिया के आधे से ज्यादा आइफोन इसी कारखाने में तैयार होते है। कोविड लॉकडाउन और भोजन की कमी के कारण हेनान प्रांत के कई प्रवासी मजदूर पैदल ही घर भाग रहे हैं।
बता दें कि चीन में लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है। शनिवार को चीनी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें देखा जा सकता है कि फॉक्सकॉन के मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। फॉक्सकॉन मजदूरों के लिए सड़कों पर खाने की व्यवस्था भी की जा रही है। हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झौ में पिछले सात दिनों की अवधि में 97 कोरोना के मामले आ गए है।
लगभग 10 मिलियन लोगों के शहर को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन सख्त लॉकडाउन जारी रखेगा। फॉक्सकॉन, जो यूएस-आधारित एप्पल के सप्लायर के रूप में कार्य करता है, के झेंग्झौ परिसर में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। चीन की सख्त शून्य-कोविड नीति के तहत, शहरों को कोरोना मुक्त करने के लिए कई उपाय किए जा रहे है। इसमें लॉकडाउन के साथ-साथ लोगों के बाहर निकलने और यात्रा करने पर भी पूरी तरह से रोक है।

Comment List