
सरदार पटेल ने जीवन पर्यंत देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए किया कार्य : मिथिलेश त्रिपाठी
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म पर नगर के पटेल नगर स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल ने जीवन पर्यंत देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए कार्य किया।उन्होंने कहा कि पटेल जी का सपना था कि भारत टुकड़ों में नहीं बल्कि एक सूत्र में बंध कर विशाल राष्ट्र बन कर विश्व के अन्य राष्ट्रों से अधिक विकसित राष्ट्र बने।
उन्होंने कहा कि आज उनके सपनों को भाजपा की केंद्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ साकार कर रहे हैं। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की सोच के साथ हम देश की विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरदार पटेल के नीतियों को आगे बढ़ाते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से नगर निकाय सह प्रभारी ओम प्रकाश सिंह,भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक उपमा पाण्डेय,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,भाजपा नेता डाक्टर अमित त्रिपाठी,डाक्टर संतोष सिंह,राजेश सिंह बबलू,आदर्श चौधरी,धर्मेंद्र अग्रहरि,नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,सुधांशु त्रिपाठी,प्रतीक उपाध्याय,विनय पाण्डेय,विपिन पाण्डेय,संतोष सिंह सोमवंशी,अतुल द्विवेदी,विनय पाण्डेय, घिराऊ राम वर्मा,नवनीत मद्धेशिया, सुधांशु तिवारी, सतीश दुबे,राम सजीवन,रूप नारायन, रमेश मौर्य, श्याम लाल राजभर आदि शामिल रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List