युवक को पांच दिन हिरासत में रखने के बाद दुराचार के आरोप में जेल
पीड़ित ने कहा जब जमीन कब्जा नहीं हुआ तो बेटे को मनगढ़ंत तरीके से दुराचार का आरोप लगा भेज दिया गया जेल
On
थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र का मामला
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र ग्राम सभा रामपुर खुर्द निवासी महबूब आलम ने 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री, आईजी और एसपी को डाक के माध्यम से भेजें प्रार्थना पत्र में बताया हैं कि उसके लड़के उस्मान गनी को स्थानीय पुलिस 18 सितंबर की रात दस बजे घर से उठा ले गई और 19 सितंबर को उसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया। पांच दिनों तक थाने में बैठाएं रखने के बाद 23 सितंबर को दुराचार के आरोप में जेल भेज दिया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया हैं कि गांव के ही एक व्यक्ति से उनका भूमि का विवाद चलता है। भूमि को कब्जा करने में असफल होने पर विपक्षी द्वारा अपने एक महिला रिश्तेदार द्वारा फर्जी दुराचार किये जाने का आरोप लगा कर लड़के को जेल भेजवा दिया गया है। आईजी और मुख्यमंत्री को पत्र के साथ मोबाईल का सीडीआर और अध्यनरत टेक्निकल इंस्टीट्यूट का उपस्थित रजिस्टर का कापी के हवाले से बताया हैं कि घटना के दिन लड़का कालेज में मौजूद रहा है। उसका आरोप हैं कि सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद भी मामले की जांच मे विवेचक द्वारा उसे शामिल नहीं की जा रही है। लड़का निर्दोष होते हुए भी जेल में सजा काट रहा है।
महमूद ने बताया हैं कि गांव के पूर्व और वर्तमान प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित दर्जनों लोगों ने शपथ पत्र दिया है कि यह मामला फर्जी है लेकिन इन सभी साक्ष्यों को विवेचना में शामिल नहीं किया जा रहा है। पिता ने आरोपी और वादी का मोबाईल लोकेशन की जांच कराने और नार्को टेस्ट कराये जाने की बात कही है। उसने मुख्यमंत्री और आईजी व एसपी से जांच कमेटी गठित कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच करा न्याय दिलाने और फर्जी कहानी बनाने वाली महिला और संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की हैं।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List