जरूरतमंद छठ महाव्रतियों को सदर विधायक का अनूठा तोहफा, हजारों व्रतियों के घर तक पहुंचाया पूजन साड़ी
हजारीबाग - यूं तो सदर विधायक मनीष जायसवाल करीब साढ़े सात साल से बिना थके, बिना रुके, बिना चैन-आराम किए जन-जन की सेवा में तत्पर और क्षेत्र में सक्रियता से सेवारत रहे हैं। इन्होंने जन सरोकार से जुड़े जन मुद्दों को बेबाकी से सड़क से लेकर सदन पटल पर रखा। क्षेत्र की जनता के मान सम्मान का हमेशा ख्याल रखने वाले सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिख कर लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई। अपने कार्यकाल में कोरोना काल के 2 वर्ष के विपरीत परिस्थितियों में कई रातों की नींद गवाकर और अपनी जान जोखिम में डालकर हजारीबाग की जनता की रक्षा और सहयोग के लिए तन, मन और धन से दोगुनी ऊर्जा के साथ सेवारत रहें। जनता के हर एक सुख-दुख में सहभागी बनाकर हमेशा खड़े रहने वाले सदर विधायक मनीष जायसवाल ने जरूरतमंदों को हृदय खोल कर सहयोग पहुंचाने का हमेशा प्रयास किया। हर वर्ग और संप्रदाय के लोगों की सेवा में सदा तत्पर रहे। क्षेत्र के सैकड़ों मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्वार में सहयोग, हजारीबाग की ख्यातिपूर्ण रामनवमी में हरेक अखाड़ों तक पारंपरिक तलवार, डंडा और झण्डा पंहुचाना, सावन में सैकड़ों शिवालयों में रुद्राभिषेक में सहयोग करना, खेल- खिलाडिय़ों के उत्थान के लिए कई प्रकार के प्रयास, हजारों जरूरतमंद मरीजों को इलाज में सहयोग सहित कई कार्य उनके ऐसे हैं जो उन्हें जनता से सीधे जोड़कर रखता है।
जन जरूरत के कार्यों पर ध्यान देने के साथ क्षेत्र की जरूरतमंद जनता के मान- सम्मान के प्रति हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले सदर विधायक मनीष जायसवाल अपने नेक पहल और अनोखे सोच के सेवाभावी कार्यों से हजारीबाग के मन- मन में बसने लगे हैं। लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाकर वर्तमान समय के हजारीबाग के जननेता के रूप में वे उभरे हैं। मनीष जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधियों, नेताओं और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का श्रोत बन चुके हैं। उनके कार्यों से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के लिए कुछ विशेष करने की ओर अग्रसर होना चाहिए।

Comment List