ब्लॉक स्तरीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
On
हैदरगढ बाराबंकी
कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी के0पी0 सिंह ने किसानों को नवीनतम तकनीक से खेती कर अपनी आय को दोगुना करने की जानकारी दी।उन्होंने सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व संयंत्रों की खरीद में मिलने वाले 50 प्रतिशत अनुदान के बारे में भी बताया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि खेती की नवीनतम तकनीक व फसल प्रदर्शन की जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से केवीके पर दी जाती है।किसानों को सरसों,धान,अरहर आदि के नवीनतम प्रजाति के बीज केवीके पर निशुल्क दिए जाते हैं।गृह विज्ञानी डा. रेनू सिंह ने बताया कि महिलाएं घरों के आसपास पोषण वाटिका में फल, सब्जी, फूल लगाकर घर बैठे आमदनी प्राप्त कर सकती हैं।
पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कहा कि किसान हित में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसान लें और अपनी आय दोगुनी करने का काम करें।
इस मौके पर प्रमुख रूप से किसान दुर्गा सिंह,अशोक सिंह, मंसाराम यादव, योगेश द्विवेदी, राम किशोर सिंह एवं पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 14:03:05
Solar Pump Subsidy: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर सरकार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List