उग्रवाद प्रभावित पथलगढ़वा पहुँचे पूर्व विधायक, सुनी समस्याएं, दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

उग्रवाद प्रभावित पथलगढ़वा पहुँचे पूर्व विधायक, सुनी समस्याएं, दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

स्वतंत्र प्रभात मिथुन कुमार चौपारण हजारीबाग झारखंड

 

अस्वस्थ चल रहे प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जानने रिम्स पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी Read More अस्वस्थ चल रहे प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जानने रिम्स पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी

चौपारण  प्रखंड के  घने जंगलों के बीच बसा उग्रवाद प्रभावित पथलगढ़वा पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। बाइक पर सवार होकर दुर्गम व जंगली रास्तों से होते हुए पथलगढ़वा पहुँचे पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। ग्रामीणों ने पथल गढ़वा के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि यहां न बिजली है, न सड़क है और न उचित पानी पीने की व्यावस्था है। ग्रामीणों ने कहा कि हम सबने वर्षो से जिसको वोट देकर जिताया उन्होंने आज तक हमारी समस्या का सूद तक नही लिया।

हमसबने आपसे और आपने हमसबसे दूरी बनाया लेकिन अब पूरा पथलगढ़वा आपके साथ है। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते आपके हरेक समस्या का समाधान करना चाहिए लेकिन हम आपकी समस्या समाधान करने में असफल रहा इसका हमे खेद है। हम विधायक नही है लेकिन आपकी समस्या का समाधान करने का भरपूर कोशिश करूंगा। मंच संचालन शिक्षक अजय यादव ने किया। मौके पर भाजपा नेता राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, चौपारण मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, जन्मजेय सिंह, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, मोहन भुइयाँ, विजय भुइयाँ, शिवकुमार यादव, ईश्वरी यादव, पवन सिंह, गोविन्द यादव ,कुणाल यादव, जागेश्वर यादव, आनंद मुंडा ,घनश्याम यादव, राम मुंडा, काली मुंडा, बासुदेव भुइयां, किसुन भुइयां, मुनिया देवी, दसकन मुंडा, लखन मुंडा, रामदेव भुइयां, अनीता देवी ,सिकंदर यादव आदि कई लोग उपस्थित थे। 

सरीसों एवं विभिन्न सब्जियों की खेती में जुटे कृषक  Read More सरीसों एवं विभिन्न सब्जियों की खेती में जुटे कृषक 

 

इनलोगों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा जिसमें पथलगडवा ग्राम से नारों यादव, काली यादव, रामदेव भुइया, पिंटू यादव, कृष्णा भुइया ,तिलेश्वर भुइयां, गरमोरवा ग्राम से कुणाल यादव, गोविन्द यादव, घनश्याम यादवढालो यादव  ग्राम  रतवातरी से मंगर मुंडा ,सुकर मुंडा ,श्याम मुंडा, तुलेश्वर मुंडा  ग्राम बुकाड से अजय यादव, जागो यादव, कपुरवा देवी ,देवंती देवी ,बासुदेव भुइयां, काली भुइयां ग्राम पिपरा कोनी से राम मुंडा, गुमन मुंडा, सुखदेव मुंडा ग्राम मैनोखार से आनंद मुंडा, सेंका मुंडा आदि।

जेएसएससी सीजीएल में बरही के सात छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर Read More जेएसएससी सीजीएल में बरही के सात छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel