
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस भवन रांची में हुई संपन्न
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस भवन रांची में हुई संपन्न
राँची -
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट के चेयरमैन अंशु तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस भवन रांची में संपन्न हुई। वही इस कार्यक्रम में प्रदेश के सैकड़ों कलाकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा उपस्थित हुए। जबकि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि कला के क्षेत्र से आए हुए कलाकार अपने हुनर के माध्यम से केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। देश मे महंगाई और बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी है कलाकारों को उनका उचित हक दिलवाना युवा कांग्रेस का उद्देश्य है। जबकि बैठक में 9 जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई। जिसमें रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष अमित अक्षत, रांची महानगर से अभिशान्त गौरव, हजारीबाग से ओम प्रकाश, पूर्वी सिंहभूम से सुषमा कुमारी, धनबाद से प्रतीक जयसवाल, लोहरदगा से कविश भगत, पलामू से गोपाल सिंह, गिरिडीह से पवन कुमार रवि, दुमका से अमित कश्यप को अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में दीपू तिवारी, पीयूष राज, अपराजिता रानी, सुप्रिया कुमारी, कोमल राज, इमरान नरगिस को शामिल किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुलदीप रवि,मीडिया सेल के चेयरमैन उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन आकाशदीप, सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय कुमार, महासचिव मेहुल प्रसाद, सत्यम सिंह, प्रियंका सिसोदिया, प्रदेश सचिव विकाश सिंह, सदाब खान, रांची जिला उपाध्यक्ष कुमार विक्की, रांची विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, हटिया उपाध्यक्ष अंकित सिंह, शंकर टुडू, सागर पांडे, अभिषेक सिंह अंग्रेज, अमित कर्मकार, राकेश नायक, संदीपिका रॉय, संजना, शुभांकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List