हित चिंतक अभियान को लेकर विहिप बजरंग दल मधुपुर इकाई ने की बैठक
मधुपुर/देवघर
उमेश चंद्र मिश्रा
विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान को लेकर शहर के रामचंद्र बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रविवार को एक अहम बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विक्रम सिंह एवं जिला गोरक्षा प्रमुख संजय देव उपस्थित हुए। अभियान को लेकर जिला मंत्री विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 6 नवंबर से 15 नवंबर तक विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। बताया कि सभी सनातन हिंदू को संगठन से जोड़ने हेतु यह अभियान चलाया जाएगा।
जिला मिलन प्रमुख प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी कि मधुपुर नगर से लगभग 2000 कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान हेतु नगर प्रमुख बंटी हरि एवं नगर सह प्रमुख विवेक राजकुमार एवं राहुल गुप्ता को बनाया गया। मौके पर रहे जिला मंत्री विक्रम सिंह, जिला गोरक्षा प्रमुख संजय देव, जिला मिलन प्रमुख प्रकाश गुप्ता, बजरंग दल नगर संयोजक बंटी हरि, नगर सह मंत्री राहुल गुप्ता, नगर सह संयोजक विवेक राजकुमार, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List