
संगठन की क्षमता ही चुनाव में सफलता का आधार मिथिलेश त्रिपाठी
भाजपा संगठन की दृष्टि से मजबूत स्थिति में है जिसका लाभ आने वाले विधान सभा चुनाव में उसे मिलेगा।
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर-भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती के साथ चुनाव में उतारने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त करने में लगी हुई है।चुनाव दर चुनाव आगे बढ़ रही भाजपा संगठन की दृष्टि से मजबूत स्थिति में है जिसका लाभ आने वाले विधान सभा चुनाव में उसे मिलेगा।
संगठन की क्षमता ही चुनाव में सफलता का आधार होता है।उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला महामंत्री और मण्डल अध्यक्ष गण के साथ संपन्न हुई बैठक में व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में संगठन को मिले कार्य को समय से और व्यवस्थित रूप में पूरा करने का प्रयास हम सभी को करना है।
हमअपने संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर ही सभी प्रकार के चुनौती का सामना करते हुए सफलता प्राप्त करते हैं।बैठक में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा बूथ विजय अभियान,पन्ना प्रमुख, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थी की सूची,मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति सहित अन्य कार्यों पर चर्चा कर भाजपा जिला महामंत्री और मण्डल अध्यक्ष गण से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव,मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप वर्मा,दिलीप तिवारी,गौरव श्रीवास्तव,अनिल वर्मा,हरि दर्शन राजभर,रवि सिंह चौहान,रणंजय सिंह,अनुराग जायसवाल,सुग्रीम कन्नौजिया,अभिषेक निषाद,सदा राम वर्मा,ज्ञानेन्द्र सिंह,पंकज प्रजापति,राजा राम मौर्य,सुनील गुप्ता,राजेन्द्र निषाद आदि मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List