भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अंत्योदय लाभार्थी संवाद का कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अंत्योदय लाभार्थी संवाद का कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 लाभान्वित लोगों से संवाद किया तथा लाभार्थियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया।

स्वतंत्र प्रभात 
 

,लखनऊ माल शनिवार एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी,अद्भुत महान विचारक एवं प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अंत्योदय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों से संवाद हुआ ।

अंत्योदय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।।  भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।


 मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों को और संघर्ष को बताया।।श्री कृष्ण शास्त्री जी ने सरकार की योजनाओं से  लाभान्वित लोगों से संवाद किया तथा लाभार्थियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश लोधी,माल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा जिला मंत्री जानकी प्रसाद विमल,मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह,मंडल महामंत्री पवन शर्मा,मंडल महामंत्री राजेश,वरिष्ठ कार्यकर्ता धरती पाल सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश सिंह,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह,सोशल मीडिया संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी भाजपा,मीडिया प्रभारी राजन मिश्रा,भाजपा कार्यकर्ता उमेश दीक्षित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


 

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel