योगी के नेतृत्व में फिर दोबारा उत्तर प्रदेश की कमान:राजकुमार

महान जनता के आशीर्वाद से फिर दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आप ही बनेंगे।

स्वतंत्र प्रभात 


गोला गोरखपुर। प्रदेश सरकार कोरोना महामारी काल में जितनी बड़ी साहस हिम्मत और सक्रियता के साथ इस महामारी को नियंत्रित किया।वह सराहनीय कार्य है।उक्त बातें भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व जायसवाल सर्व वर्गीय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने चौरी चौरा निवासी व पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

दीपक जायसवाल के जन्मदिन पर इनके आवास पर पहुंच करके कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाने के पश्चात कहीं।आगे कहा कि आज हम सड़क की चर्चा करें या प्रोजेक्ट की चर्चा करे या यम्स की चर्चा करें ऐसे तमाम योजनाएं विकास के नाम पर पूज्नीय योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को चमकाने का कार्य किया और आने वाले दिनों में देव तुल्य महान जनता के आशीर्वाद से फिर दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आप ही बनेंगे।

अपने जन्मदिन के मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के साढ़े चार वर्ष में उत्तर प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान किया और तेजी से उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है।

आगे कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों को आवास गैस चूल्हा दवा जैसे तमाम योजनाएं चलाकर गरीबों का मदद किया।इस अवसर पर शिवहरे जायसवाल राम विनोद जायसवाल मनीष जयसवाल विवेक सिंह श्रीराम पाठक रविन्द्र जायसवाल मानस मद्धेशिया नागेंद्र मद्धेशिया सहित आदि लोग अधिक संख्या में मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat