सभी 403 विधानसभाओं में भाजपा करेगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित
On
सभी 403 विधानसभाओं में भाजपा करेगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित
स्वतंत्र प्रभात
महोबा । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। आगामी 5 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारीगण तथा केन्द्रीय मंत्रीगण सम्बोधित करेगें।
पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन इस सम्मेलन में सम्मिलित होगें। 5 सितम्बर को प्रदेश के 17 महानगरों में व 6 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे वर्ग जिसमें शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग जनों से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संवाद करेगी तथा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यो, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में 5 सितम्बर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें। इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा में,
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा में, बीएल वर्मा बरेली में, पंकज चैधरी गोरखपुर में, अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में सम्मिलित होकर पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें।
इसके साथ ही 6 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारीगण भी प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजनों से मिलकर संवाद करेंगें।
भारतीय जनता पार्टी महोबा कार्यालय में बूथ समिति सत्यापन समीक्षा बैठक
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आवाहन पर महोबा जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि महोबा विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हमीरपुर मनोज गुप्ता ने मंडल प्रभारियों एवं अध्यक्षों की बैठक ली। "बूथ समिति सत्यापन" का कार्य सभी 772 बूथों पर पूर्ण हुआ, सभी मंडल द्वारा अपेक्षा अनुरूप समय बद्ध कार्य पूर्ण करने के लिए सभी के प्रति जीतेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया सभी मंडल प्रभारी गण,मंडल अध्यक्ष गण, जिला महामंत्री उपस्थित रहे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 13:20:17
8th Pay Commission: भारतीय रेलवे आने वाले समय में आठवें वेतन आयोग से बढ़ने वाले वेतन बोझ को संभालने की...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List