चंदन पटेल के नेतृत्व में कई गावों के हजारों बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

चंदन पटेल के नेतृत्व में कई गावों के हजारों बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन स्वतंत्र प्रभात अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश और समाज हित में किए जाने वाले कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। श्रवण क्षेत्र मण्डल के

चंदन पटेल के नेतृत्व में कई गावों के हजारों बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश और समाज हित में किए जाने वाले कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। श्रवण क्षेत्र मण्डल के बहुजन समाज पार्टी नेता चंदन पटेल के नेतृत्व में कई गावों के हजारों बसपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा से भव्य समारोह में ग्रहण किया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरान्त आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा और गरीब जनता प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के देश हित और जनहित में लगातार किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जनपद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को आत्म सात कर सभी के सम्मान और कल्याण के लिए कार्य कर रही है।कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा एवम् संगठन के प्रति बढ़ रहे विश्वास और भरोसा का प्रतिफल है कि लगातार भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता की पार्टी के प्रति बढ़ रहे विश्वास से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पदों पर भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीत कर इतिहास रचते हुए गावों का विकास करेंगे। बहुजन समाज पार्टी नेता चंदन पटेल के नेतृत्व में पूर्व भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के प्रयास से भाजपा जिलाध्यक्ष की कार्य शैली से प्रभावित होकर चंदन पटेल सहित सैकड़ों लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा का झंडा थमाकर और पटका पहना कर सदस्यता ग्रहण कराते हुए स्वागत किया।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप राज वर्मा, हरीलाल, विश्व प्रताप मिश्र, प्रमोद कुमार वर्मा,सुनीता वर्मा, माया लाल गुप्ता, सौरभ वर्मा, दीनदयाल, शिव पूजन, अविनाश वर्मा, विमल वर्मा, प्रेम कुमारी, खुशबू, किरन, प्रकृति राज, शीला देवी, गुड्डू वर्मा,अंकित मण्डल, वृज भूषण वर्मा, विकास वर्मा, प्रमोद वर्मा, शिव कुमार वर्मा, मनीष वर्मा, पंकज वर्मा, आलोक वर्मा, हौसिला यादव आदि शामिल रहे।

 

सोमवार को ही भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा और भाजपा सरकार की जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का जनाधार आगे बढ़ाते हुए विधान सभा क्षेत्र आलापुर की जहांगीर मण्डल के करौंदी मिश्र में भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में पंकज मिश्र के प्रयास से सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के पराक्रम और सहयोग से भाजपा जनपद की सभी प्रकार के चुनावों में सफलता प्राप्त करेगी।

जहांगीरगंज मण्डल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राहुल पांडेय, अजीत वर्मा, सतीश कुमार, दीपक वर्मा, इंद्रमणि पाण्डेय, राम अचल मौर्य,राम दरश पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, श्री कांत वर्मा, विकास यादव शामिल रहे तथा सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक उपमा पाण्डेय, राम विनय वर्मा आदि शामिल रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat