
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले क्षेत्रीय विधायक और पूर्व एमएलसी सहित ब्लाक प्रमुख महराजगंज
On
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां क्षेत्र के भाजपा विधायक राम नरेश रावत और पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के साथ-साथ महराजगंज ब्लॉक के प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह दिल्ली पहुंचकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की, तथा उन्हें इस बात की बधाई दी कि, इतिहास में पहली बार देश के सशक्त नेतृत्व
महराजगंज/रायबरेली:
बछरावां क्षेत्र के भाजपा विधायक राम नरेश रावत और पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के साथ-साथ महराजगंज ब्लॉक के प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह दिल्ली पहुंचकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की, तथा उन्हें इस बात की बधाई दी कि, इतिहास में पहली बार देश के सशक्त नेतृत्व के आगे आखिरकार चीन को झुकना पड़ा और और उसकी सेनाएं सीमा से पीछे हटने को मजबूर हुई।
इसी क्रम में तीनों नेताओं ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को रायबरेली जिले विशेषकर बछरावां विधानसभा की तमाम समस्याओं के बारे में अवगत कराया। वहीं रक्षा मंत्री से मांग की है कि, भविष्य में पूरे देश में खोले जाने वाले 100 सैनिक स्कूलों में एक स्कूल रायबरेली जिले की बछरावां विधानसभा में भी खुलवाया जाए।
बताते हैं कि, प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद रक्षा मंत्री काफी खुश नजर आए, और विधायक पूर्व एमएलसी सहित महराजगंज ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह को अंग वस्त्र उढ़ाकर सम्मानित भी किया, और आश्वस्त किया कि, यदि कोई वैधानिक बाधा आने नहीं आई, तो रायबरेली जिले की जनता के लिए केंद्रीय सैनिक स्कूल यहां जरूर खोला जाएगा।
आपको बता दें कि, हाल ही में चीन सरकार ने भारत सरकार के कठोर रवैया को देखते हुए पिंगा झील के पास भारत की सरहदों के पास अपनी सेना लगा रखी थी, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए भारत की सेनाओं को भी पर्याप्त संख्या में तैनात कर दिया था। भारत के बढ़ते दबाव और कूटनीतिक प्रभाव के चलते आखिरकार चीन सरकार को झुकना पड़ा, और उसने विवश होकर अपनी सेना वापस बुला ली थी।
इसी मुद्दे को लेकर बछरावां विधायक रामनरेश रावत और राजनाथ सिंह के अति नजदीकी पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, महराजगंज ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह रक्षा मंत्री को बधाई देने नई दिल्ली उनके आवास पर पहुंचे थे। यह जानकारी महराजगंज ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह हमारे इस संवाददाता के दूरभाष नंबर पर दी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

18 Mar 2023 08:25:24
पूरे भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बता देंकि इस समय बेमौसम की बरसात...
अंतर्राष्ट्रीय

18 Mar 2023 08:53:21
International: 27 मार्च के लिए फिनिश अनुसमर्थन वोट शेड्यूल करने के लिए साथी होल्डआउट हंगरी द्वारा एक साथ निर्णय का...
Online Channel
भारत

Comment List