
कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
– तेल के मूल्यों में वृद्धि पर जबरन वसूली का भी लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन कैराना। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तेल के मूल्यों में वृद्धि पर जबरन वसूली करने व मुनाफाखोरी करने का भी आरोप लगाया
– तेल के मूल्यों में वृद्धि पर जबरन वसूली का भी लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन
कैराना। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तेल के मूल्यों में वृद्धि पर जबरन वसूली करने व मुनाफाखोरी करने का भी आरोप लगाया है। इस बाबत महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन पत्र बीडीओ को सौंपा गया। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के निर्देशन में कार्यकर्ता शामली रोड पर स्थित खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे।
उन्होंने पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में वृद्धि को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि भाजपा तेल के मूल्य बढ़ाकर जबरन वसूली कर रही है तथा कोरोना काल में मुनाफाखोरी की जा रही है।
इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दिनोंदिन ध्वस्त होती जा रही है। अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, वे शहीद हुए पुलिसकर्मियों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इसके अलावा तेल के बढे दामों को वापस लेने, लाूॅकडाउन के दौरान गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों के घरों तथा दुकानों कके बिजली के बिल माफ करने की भी मांग की गई है। इस दौरान अब्दुल हफीज, डॉ. मुनव्वर पंवार, मुस्तकीम मल्लाह, शमशीर खान, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List