ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का मिलेगा मौका- सांसद अरुण सागर

ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का मिलेगा मौका- सांसद अरुण सागर

लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित



 

अरविंद त्रिपाठी
शाहजहाँपुर/ सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हर विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। आज सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन विधानसभा पुवायां के लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा० सांसद  अरुण कुमार सागर ने किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा पुवायां विधायक  चेतराम  मौजूद रहे।

सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत दौड़ 100 मीटर, दौड़ 200 मीटर, दौड़ 400 मीटर, दौड़ 800 मीटर, दौड़ 3000 मीटर, लंबी कूद, कबड्डी, खो खो खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सांसद  अरुण कुमार सागर  ने कहा कि सांसद खेल स्पर्द्धा के आयोजन से जिले भर के खिलाड़ियों को खेल कूद प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा और ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभायें को निखरने का मौका भी मिलेगा।

इस दौरान पुवायां चेयरमैन  संजय गुप्ता, पूर्व विधायक  शकुंतला देवी, ब्लाक प्रमुख पुवायां  नीलम देवी, ब्लाक प्रमुख खुटार  नमित दीक्षित, बंडा ब्लाक प्रमुख  ओमप्रकाश,  राजीव कश्यप जी, मंडल अध्यक्ष पुवायां ग्रामीण  विपिन शुक्ला जी, पिछड़ा

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel