मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी, 30 नवम्बर को लखनऊ में जुटेगें प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारी

मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी, 30 नवम्बर को लखनऊ में जुटेगें प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारी

सभा के बाद 11 सूत्री मांग पत्र एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। 


स्वतंत्र प्रभात 
 


 बस्ती जिले में कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उ.प्र. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों से कर्मचारियों, शिक्षकोें ने कलेक्ट्रेट वा धरना दिया।  सभा के बाद 11 सूत्री मांग पत्र एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। 

वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं का हल न निकाला गया तो 30 नवम्बर को लखनऊ के इको गार्डन पार्क में प्रदेश के लाखों कर्मचारी, शिक्षक अधिकारों के लिये जुटेंगे और आर-पार के संघर्ष की घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया जायेगा। धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलामंत्री बालकृष्ण ओझा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवपाल सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई. के.के. मिश्र, 

कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरूणेश पाल, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष बागीश पाठक, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष मनोज यादव, विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष रामसुमेर, रसोईया से शान्ति देवी, शिक्षा मित्र संघ के वीरेन्द्र शुक्ल, रमेश मिश्र, अनुदेशक संघ के 

अमित सिंह, संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ अध्यक्ष सभाजीत पाल ने कहा कि सरकार शिक्षक और कर्मचारियों की मांगोें को पूरा कर पुरानी पेंशन नीति लागू करने सहित 11 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय ले। पिछले साढे चार वर्षो से कर्मचारी, शिक्षक हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कर्मचारियोें के वृद्धावस्था की लाठी है, सरकार को उसे तोड़ने की जगह पुर्नविचार कर बहाल किया जाना चाहिये। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, अवकाश नगदीकरण की सीमा तीन सौ से बढाकर छह सौ दिन किये जाने, फील्ड कर्मचारियों को मोटर साईकिल भत्ता दिये जाने, संविदा आउट सोर्सिंग मानदेय कर्मचारियों को नियमित किये जाने की मांगे तत्काल मान ली जानी चाहिये।


इस मौके पर प्रमोद शुक्ल, सन्तोष राव, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश, रमाशंकर चौधरी, ऋुति त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश राव, फैजान अहमद, राकेश पाण्डेय, प्रताप नरायन चौधरी, राजेश गिरी, डा. प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel