
अवैध असलाह सहित 10 अभियुक्त गिरफ्तार।
गिरफ्तार किया तीन से चार तमंचा चार कारतूस 6 चाकू बरामद किए
स्वतंत्र प्रभात
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तीन से चार तमंचा चार कारतूस 6 चाकू बरामद किए
जानकारी के अनुसार थाना राम चंद्र मिशन पुलिस द्वारा दो अभियुक्त मनी पांडे उर्फ आदित्य मोहन पुत्र ज्ञान प्रकाश सानू राठौर पुत्र हर्षवर्धन ,पुत्र सुनील कुमार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना रोजा की पुलिस द्वारा अभियुक्त सबबर उर्फ रफफन पुत्र इसरार थाना को अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना कांट की पुलिस द्वारा दो अभियुक्त कृष्णपाल सिंह पुत्र वीरपाल, बलराम पुत्र पवित्र सिंह, को 2 अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया।
थाना बंडा पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहित पुत्र राम कृष्ण को एक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। थाना जैतीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त बालकिशन पुत्र नत्थू लाल को एक नाजायज़ चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थाना तिलहर पुलिस द्वारा दो अभियुक्त रामकृष्ण पुत्र श्रीपाल, राजीव तेली पुत्र रामपाल को दो
चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थाना पुवाया पुलिस द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र प्रेम राज को एक चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List