मंजीत यादव हत्याकाण्ड से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद।

मंजीत यादव हत्याकाण्ड से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद।

पर देवकाली ओवरब्रिज के पास अभियुक्तो के होने की सूचना मिली


 स्वतंत्र प्रभात 
 

अयोध्या: वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश से कोतवाली नगर व स्वाट टीम की पुलिस ने नील गोदाम के पास हुए मंजीत यादव हत्याकांड के 4 अभियुक्तों को रविवार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय हमराह व स्वाट टीम अभियुक्तों की तलाश कर रही थी तभी सुबह करीब 07 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर देवकाली ओवरब्रिज के पास अभियुक्तो के होने की सूचना मिली।

 खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची और अभियुक्त सुधाकर सिंह, दिवाकर सिंह उर्फ शनि पुत्रगण हेमेन्द्र प्रताप सिंह निवासी 12/01/27 सी आनंद बाग कनीगंज थाना कोतवाली नगर अयोध्या ,उपेन्द्र सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह उर्फ गुडडू सिंह निवासी देवगढ़ थाना महराजगंज व रितेश सिंह उर्फ रितिक सिंह पुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ब्रम्हरौली थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आला कत्ल (एक अदद् पिस्टल मय कारतूस) एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो UP 42 BF 3848 की बरामदगी की गयी है। 

    ज्ञात हो कि 13 अक्टूबर को शायं करीब 9:15 बजे देवकाली नील गोदाम के पास अभियुक्तगण अपने अज्ञात साथियो के साथ 05 अलग-अलग गाड़ियो मे सवार होकर साजिश के तहत मृतक के दरवाजे पर आकर मंजीत को बाहर बुलाकर गोली मार दी जिसकी आवाज सुनकर मृतक की बहने खुशी व लकी घर के बाहर निकली और बेखौफ बदमाशों ने दोनो लड़कियों को भी गोली मार दी थी जिससे मौके पर दहशत और अफरा तफरी मच गयी ।

आनन फानन में घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया । दौराने इलाज मंजीत की मृत्यु हो हो गयी व वादी की पुत्रियो को इलाज हेतु लखनऊ रिफर किया गया। घटना के दूसरे दिन मृतक के पिता द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी जिसके आधार पर पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 0665/2021 धारा 147/148/149/ 302/ 307/120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

  गिरफ्तार करने वाली टीम में सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के साथ, उ0नि0 ओमप्रकाश, उ0नि0 दिवाकर यादव, चौकी प्रभारी रामनगर ,उ0नि0 रतन कुमार शर्मा स्वाट टीम प्रभारी जनपद अयोध्या ,उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी जेल,हे0का0 अजय सिंह स्वाट टीम,हे0का0 जीतेन्द्र बहादुर सरोज,का0 सौरभ सिंह स्वाट टीम ,का0 विश्वदीपक तिवारी ,का0 ज्ञान प्रकाश यादव, अजय कुमार,चन्द्रवीर थाना कोतवाली नगर सामिल रहे।


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel