भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाया ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाया ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम

किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को बताई गयी सरकार की योजनाएं


 स्वतंत्र प्रभात 
 


महोबा । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप मिश्रा द्वारा ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई, ग्राम पंचायत बिलवाई में मुख्य अतिथि जीतेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना इत्यादि योजनाओं के माध्यम से मोदी एवं योगी सरकार ने किसान के जीवन को खुशहाल बनाने का काम किया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर ग्राम किसान चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए गए, चरखारी विधानसभा की ग्राम पंचायत मगरिया में मुख्य अतिथि डॉ कमलेश सक्सेना पूर्व जिला अध्यक्ष महोबा रहे, ग्राम पंचायत गंज में मुख्य अतिथि राजीव त्रिपाठी क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा उपस्थित रहे,

 विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुखलाल सिंह परिहार, संजय उपाध्याय,  राम मिश्रा जिला महामंत्री, राजेश राजपूत, राम अवतार सिंह , राजू सिंह मास्टर साहब,  जिला कोषाध्यक्ष संतराम त्रिपाठी , महेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत,  सुरेंद्र राजपूत,  संतु महाराज, मंडल अध्यक्ष पवित्र पाठकार,  बादशाह सिंह, बसंत राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel