छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनबढो ने घर मे घुस कर पीटा

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर इलाज कराया तथा पीड़ित माया की तहरीर पर पुलिस ने श्रीकांत,रविकांत,रजनीकांत,ऋतिक ,दीपक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है


स्वतंत्र प्रभात 

सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के माट गांव में मंगलवार खाना बना रही महिला को अकेला पाकर गांव का एक मनबढ़ छेड़छाड़ करने लगा था। महिला द्वारा विरोध करने पर  मनबढो ने पीड़िता के घर मे घुस कर मारा पीटा तथा बाइक और घर का अन्य सामान तोड़फोड़ दिये।मिली जानकारी से मा

या पत्नी पवन कुमार मंगलवार रात को 8.30 बजे  घर मे अकेले खाना बना रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक अकेला देखकर घर मे घुस गया। और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर भाग गया। महिला द्वारा घटना की जानकारी परिजन को दी ।तो परिजन युवक के घर उलाहना देख कर वापस लौट रहे थे। तभी छायर की संख्या में मनबढो ने लाठी डंडों से माया पत्नी पवन कुमार,बच्चूलाल पुत्र पटेसर,सुमिता पत्नी बच्चूलाल को पीटकर घायल कर दिये। झगड़ा छुड़ा रहे पड़ोस के घर पर भी मनबढ़ चढ़ गये। कमरे में सो रही महिला को फाटक तोड़कर अश्लील हरकत करते हुए मारे पीटे तथा बाइक तथा घर मे रखा अन्य सामान तोड़फोड़ दिये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर इलाज कराया। तथा पीड़ित माया की तहरीर पर पुलिस ने श्रीकांत,रविकांत,रजनीकांत,ऋतिक ,दीपक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

About The Author: Swatantra Prabhat