युवक ने बुरी नियत से बालिका को दबोचा

एक माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट


स्वतंत्र प्रभात-

बांदा।

एक माह पहले घर में घु़से युुवक ने बालिका को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बालिका के चीखने चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आप बीती अपने मां को बताया परिजन पीडिता को लेकर थाने गए। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही किया। उच्चाधिकारियो के यहां शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
कालिजर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वर्षीय बालिका 17 अपै्रल की दोपहर अपने घर में अकेली थी। उसके मांता पिता खेत चले गए थे। तभी सूना मौका देख पड़ोसी युवक घर में घुस गया।

बालिका को दबोचने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका के चीखने पर पड़ोसी दौड़ पडे। आरोपी मौके से भाग निकला। घर आए माता पिता को पीडिता ने आप बीती बताई। परिजन अपनी बेटी को थाने ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही किया। पीड़िता का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए। इधर उधर भटकता रहा। बाद में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

About The Author: Swatantra Prabhat