राष्ट्र और धर्म एक सिक्के के दो पहलू-राजन महाराज

राष्ट्र और धर्म एक सिक्के के दो पहलू-राजन महाराज

देवरिया। अध्यात्म का राजनीति से तो सीधा सम्बन्ध नही है लेकिन धर्म और राष्ट्र की बात करें और दोनों में सबसे पहला चयन करना हो तो पहले राष्ट्र को चुनना चाहिये।राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेगा।


देवरिया। अध्यात्म का राजनीति से तो सीधा सम्बन्ध नही है लेकिन धर्म और राष्ट्र की बात करें और दोनों में सबसे पहला चयन करना हो तो पहले राष्ट्र को चुनना चाहिये।राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेगा।

 उक्त बातें प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज ने भाजपा देवरिया सदर के प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा भटवलिया चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कही।राजन महाराज ने कहा कि राष्ट्र और धर्म एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिये जीवनचर्या में धर्म होना आवश्यक है और धर्म की सुरक्षा तभी होगी जब राष्ट्र सुरक्षित होगा।आज उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहा है,यह समय है राष्ट्र रक्षा का। इसलिये सभी लोग मतदान जरूर करें।मतदान भी उसे करे जो राष्ट्र के बारे सोचता हो, जिसके सरकार में आने से राष्ट्र मजबूत हो,राष्ट्र की सुरक्षा हो,जिसके सरकार में धर्म की रक्षा हो ऐसे ही सरकार को चुने।एक शब्द में कहे तो जो राम को लाये है,आप उनको लाये।

*भाजपा प्रत्याशी को बताया छोटा भाई*

 राजन जी महाराज ने देवरिया सदर से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा कि शलभ हमेशा गरीबों, मजलुमो,पीड़ितों का आवाज बनते हैं और उनके मान, सम्मान और हक की लड़ाई लड़ते हैं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवरिया शलभ मणि को भरपूर आशीर्वाद देगा। इस दौरान विनय जी महाराज,हरिचरन कुशवाहा,संजय सिंह सैंथवार,शैलेन्द्र सिंह आजाद,शैलेश मणि त्रिपाठी,डा. हेमंत मिश्रा,कृष्णानाथ राय, अनिल मिश्रा,छोटे मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,छोटू श्रीवास्तव,अभिषेक मिश्रा, अरुण उपाध्याय आदि मौजुद रहे।

शुद्ध शीतल जल से गला तर करेंगे प्यासे लोग-सुधा Read More शुद्ध शीतल जल से गला तर करेंगे प्यासे लोग-सुधा

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel