आज के औरंगजेब हैं अखिलेश: शिवराज

आज के औरंगजेब हैं अखिलेश: शिवराज

देवरिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई कल्याण कर सकता है मोदी व योगी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी व आतंक का गदर था। अन्याय का हाहाकार था। तब देश में मोदी व प्रदेश में धर्म की रक्षा के लिए मोदी व योगी ने कमान संभाली।


देवरिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई कल्याण कर सकता है मोदी व योगी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी व आतंक का गदर था। अन्याय का हाहाकार था। तब देश में मोदी व प्रदेश में धर्म की रक्षा के लिए मोदी व योगी ने कमान संभाली। पिछले पांच वर्षों में आतंक का राज्य था अब योगी आदित्यनाथ ने आतंक का नाश कर अपराधियों को जेल भेजा व आतंक व अपराधमुक्त सुशासन दिया। 

उक्त बातें मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने रामपुर कारखाना विधानसभा के बरियारपुर में नारायण प्रसाद शाही इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्  चौरसिया के पक्ष में अयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इस देश में इंग्लैंड ने राज किया वहीं अब मोदी ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश को स्थापित किया। पाकिस्तान को सबक सिखाया। चीन को उसकी औकात दिखाई।

सपा बसपा व काँग्रेस की खिंचाई करते हुए कहा कि कभी इन लोगों ने गरीबों के घर बनवाये। कभी गरीबों के घरों में खाद्यान्न का इन लोगों ने वितरण कराया। ये चमत्कार भाजपा के मोदी व योगी आदित्यनाथ ने किया। ये हमारी सरकार की देन है। हर घरों में पानी की व्यवस्था की। सरयू नहर की परियोजना दी है। किसान सम्मान निधि के तहत हर किसानों को राहत प्रदान की। 2 करोड़ 60 लाख रुपये किसानों को आर्थिक मदद की है। भूमाफियाओं को जेल भेजा। सरकार की तमाम उपलब्धियों की चर्चा कर सपा पर निशाना साधा व कहा कि इनके हाथ खून से रंगे हुए हैं। सपा शासन में 700 दंगे हुए। पुलिस उनकी शासन में पुलिस आजम की भैंसे के चोरों को खोजती थी अब यही पुलिस अपराधियों को जेल भेजती है। शिवराज ने सुरेंद्र चौरसिया को जिताने की अपील की।

अखिलेश यादव पर कसा तंज

 शिवराज सिंह चौहान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये लोगो को चेताया और कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा? यह मैं नहीं कहता, यह तो उनके पिता मुलायम सिंह यादव ही कहते हैं कि जो बाप का नहीं हुआ, आपका क्या होगा। 

अखिलेश से मांगा जबाब

उन्होंने अखिलेश यादव से जबाब मांगा कि अहमदाबाद बम कांड में फांसी की सजा सुनाए गए आतंकी मोहम्मद सैफ से सपा का क्या संबंध है? क्या उसके पिता सपा के नेता नहीं हैं? अखिलेश यादव को जवाब देना होगा। आखिर दंगाइयों, आतंकियों और माफियाओं से सपा के ही संबंध क्यों निकल कर सामने आते हैं? आखिर सपा की सरकार के दौरान ही उत्तर प्रदेश में ज्यादा दंगे क्यों हुए? इस दौरान

राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द मेनन,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,प्रत्याशी सुरेन्द्र चौरसिया,विशम्भर मिश्रा,शशांक मणि,प्रवीण गुंजन, गंगा कुशवाहा,अरुण सिंह,राजेन्द्र मल्ल,उपेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024