
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश 15 को मौरावां में करेंगे सभा, सपाई तैयारी में जुटे
उन्नाव/मौरावां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 फरवरी को पुरवा विधानसभा के मौरावां आएंगे। इसकीसूचना पार्टी मुख्यालय से सपा प्रत्याशी उदयराज यादव को दी गई है।
उन्नाव/मौरावां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 फरवरी को पुरवा विधानसभा के मौरावां आएंगे। इसकीसूचना पार्टी मुख्यालय से सपा प्रत्याशी उदयराज यादव को दी गई है। सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ने सपा मुखिया की जनसभा स्थल कानिरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हेलीपैड सभा स्थल के समीप ही बनाये जाने का प्रस्ताव भी प्रशासन को भेजने कीबात बताई है।
अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर बुधवार दोपहर 11 बजे मौरावां के बीके एचआर इंटर कालेज के मैदान पर उतरेगा। जहां पर वहसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को मैदान की साफ सफाई के साथ हेलीपैड बनना शुरू हो गया।सपाजिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनसभा की तैयारियां की जा रहीं हैं। नगर मजिस्ट्रेट विजेता ने मौरावां आने केकार्यक्रम की पुष्टि की।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List