फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का जनसंपर्क अभियान तेज

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान धीरे धीरे तेजी पकड़ लिया है


फूलपुर। विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान धीरे धीरे तेजी पकड़ लिया है कल नामांकन के बाद यहां के घोषित प्रत्याशी विधायक प्रवीण पटेल की चुनाव की देखरेख कर रहे मध्य प्रदेश के सतना जिला के जिला परिषद अध्यक्ष प्रभारी प्रवासी उमेश प्रताप सिंह ने फूलपुर विधानसभा के बहादुरपुर मंडल शक्ति केंद्र जुनेदपुर के धरौली, कुडाई, कुँआ डीह और डुढ़ाई के पोलिंग बूथ क्रमांक 167, 334, 335, 336, 341, 342, 343, 344 और 345 में सघन जनसम्पर्क किया। जिसमे प्रमुख रूप से , मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह , मंडल महामंत्री दिनेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, शक्ति केंद्र के सयोंजक सुनील  गुप्ता , दीपक सिंह सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इसके पूर्व सहसो  मंडल के शक्ति खुदायपुर,और भोपतपुर के बूथ136,137,138,139,140,126,127,189 और 180 में पन्ना प्रमुख की बैठक एबं जनसंपर्क किया गया ।।जिसमे प्रमुख  प्रवासी नीरज शुक्ला पार्षद सतना,हौशला प्रसाद पाठक,बिस्तारक बिकासराय, मंडल अध्यक्ष अनिल सरोज,मृगेंद्र सिंह,महामंत्री पवन शुक्ला  सहित सभी संचालन समिति के सदस्य और  कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

(दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट)

About The Author: Swatantra Prabhat