जेल अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बंदियों को किया गया कम्बल वितरण
On
जेल अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बंदियों को किया गया कम्बल वितरण
अम्बेडकर नगर।जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के अथक प्रयासों से जिलाधिकारी द्वारा बंदियों को ठंड से बचाव हेतु 150 कम्बल दिये गए।जेल अधीक्षक‚ द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बंदियों को कम्बल वितरण किया गया। जिससे बुजु़र्ग बन्दियों व बलिया से आए बंदियों व बंदिनियों को हार्दिक संतोष व राहत महसूस हुई।
जिला कारागार, बलिया से आए बन्दी नीरज ने स्वयं पहल कर अपने सकारात्मक विचार इस अवसर पर रखे, तथा बताया कि दूरी के कारण वहां के बन्दियों की मुलाक़ात आ नहीं पाती, जिस कारण जेल अधिकारियों का उन्हें बहुत सहारा है। ख़ास तौर पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि इस कारागार पर गरीब, मज़लूम बन्दियों का विशेष ख़्याल रखा जाता है। इस अवसर पर प्रभारी जेलर, राजेश कुमार‚ उपकारापाल रंजना शुक्ला, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह‚ होम्योपैथ डॉ. अरूण कुमार‚ फा़र्मासिस्ट अशोक कुमार पाण्डेय व अनन्त लाल गुप्ता के साथ-साथ समस्त स्टाफ़ उपस्थित थे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:12:00
Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List