राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक का आकस्मिक निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर खुटार के नगर संघचालक अरविंद सक्सेना की आज सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई।


शाहजहापुर- खुटार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर खुटार के नगर संघचालक अरविंद सक्सेना की आज सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने तिकुनिया चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सक को बुलाकर उन्हें दिखाया। डॉक्टर ने देखते ही सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। अचानक श्री सक्सेना की मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। अरविंद सक्सेना के निधन की खबर से परिवार के लोगों का रो रोकर का बुरा हाल है।

About The Author: Swatantra Prabhat