पोटका/ पूर्वी सिंहभूम /झारखंड:-
राष्ट्रीय पर्व के 73 वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर द वन इंडियासंस्था की ओर से पोटका विधानसभा अंतर्गत द वन इंडिया हरटोपाकार्यालय मे विशेष बच्चों के स्कूल पहला कदम में संस्था के सचिवयुवा समाजसेवी जमशेदपुर महानगर के राहुल जी के करकमलों द्वाराझंडोतोलन किया गया। इस पावन पर्व पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंगसांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आए हुए अतिथियों को मन्त्र मुग्ध करदिया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर गणेश सोरेन ने बताया किभारत के आज़ादी के तकरीबन ढाई वर्षों के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान पारित हुआ। तब से हर साल इस दिन भारत में गणतंत्रदिवस मनाया जाता है। संस्था की अध्यक्षा लक्ष्मी लोहार ने इस पावनपर्व के बारे में बताया कि आज के दिन 1950 में भारत का संविधानदेश में लागू हुआ था। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है।