वृद्धा की लोमहर्षक हत्या को लेकर सनसनी फैल गई

वृद्धा की लोमहर्षक हत्या को लेकर सनसनी फैल गई

थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव के गोसीपुर मजरे मे बीती रात वृद्धा की लोमहर्षक हत्या को लेकर सनसनी फैल गई।


जिगना। थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव के गोसीपुर मजरे मे बीती रात वृद्धा की लोमहर्षक हत्या को लेकर सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कोकब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी बेचन बिंदकी पत्नी जड़ावती 77 का शव घर से चंद फर्लांग दूरी पर उसके डेरेपर मिला। मृतका के बेटे लालचंद बिंद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफमामला दर्ज कराया है। मृतका के शरीर के अंदरूनी हिस्से से खून बहरहा था। रोज की तरह वह घर से दो सौ मीटर दूर‌ पशुओं वाले डेरे परसोने गई थी। गुरुवार की भोर मे वापस नहीं लौटी। 

अनहोनी की आशंका में परिजन जब डेरे पर पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े।कमर के नीचे अंदरूनी हिस्से से खून निकल रहा था। बुजुर्ग महिलाकी मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या मे आस-पासके गांवों के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कापंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के इकलौतेबेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लियाहै। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टमे मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel