चिकित्सालय वार्डो में जाकर मरीजों में किया फल वितरण

संवाददाता -राज कुमार विश्वकर्मा छपिया,गोण्डा – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फैसल शाह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के मार्गदर्शन में गोण्डा जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में फल वितरण किया। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष फैसल शाह ने कहा आज अपने जन्मदिवश के दिन जरूरतमंदों,असहायों,बीमारों की सेवा

संवाददाता -राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया,गोण्डा –
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फैसल शाह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के मार्गदर्शन में गोण्डा जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में फल वितरण किया।

इस अवसर जिला उपाध्यक्ष फैसल शाह ने कहा आज अपने जन्मदिवश के दिन जरूरतमंदों,असहायों,बीमारों की सेवा का सुखद सौभाग्य प्राप्त हुवा। आज सही मायने में मुझे सुखद अनुभूति हुई। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी से प्रेरणा लेकर और उनके द्वारा किये गए जनहित कार्यो का मेरे मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है और उसी से प्रेरित होकर ये संभव हो पाया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनुपम मिश्रा,जिला महामंत्री अमर किशोर बमबम,अल्पसंख्यक मोर्चे जिला अध्यक्ष फ़ैज़ सिद्दीकी,अलीम अब्बास,वली मोहम्मद,दिनेश निषाद,संतोष सिंह,पंकज कुमार पांडेय समाज सेवी,नईम सिद्दीकी,अफ़ज़ल खान व पार्टी के अन्य लोग मौजूद रहे।।

About The Author: Swatantra Prabhat