पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

दहेज को लेकर करता है पति उत्पीड़नभीटी, अम्बेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बासूपुर बनियानी निवासिनी ने पुलिस अधीक्षक से दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुये न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता शोभावती पत्नी सुरेश कुमार बासूपुर बनियानी की निवासिनी है। उसने

दहेज को लेकर करता है पति उत्पीड़न
भीटी, अम्बेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बासूपुर बनियानी निवासिनी ने पुलिस अधीक्षक से दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुये न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता शोभावती पत्नी सुरेश कुमार बासूपुर बनियानी की निवासिनी है। उसने अपने पति पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सुरेश से हुई थी तथा दोनों के बीच 5 पुत्रियां हैं। शादी के बाद से ही उनका पति सुरेश दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करता रहता है। पीड़िता से पुत्र रत्न की प्राप्ति न होने से पति सुरेश ने गांव के बगल में एक महिला से अवैध संबंध रख लिया है। बीते 22 सितंबर को उसका पति घर में आया और उसे घर से निकालते हुए कहा कि अपने मायके से दहेज का रू0 50000 लेकर आओ तभी घर में रहने देंगे नहीं तो मैं जिससे दूसरी शादी किया है वही घर में रहेगी तुम नही। पीड़िता ने काफी अनुरोध किया परंतु विपक्षी ने उसका गला पकड़ कर दबाते हुए जमकर पिटाई कर दिया और कहा कि अगर घर से सीधे नहीं निकलेगी तो घर में दफन कर देंगे। पीड़िता ने इसकी सूचना भीटी थानाध्यक्ष को दिया था। लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel