एक हजार दीपों से हुआ गणेश जी का अर्चन

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। आवास विकास में चल रहे 7वें गणपति महोत्सव के चैथे दिन एक हजार घी के दीपों से गजानन महाराज का सहस्र अर्चन हुआ। नव चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष प्रसून शुक्ला, संरक्षक अमरनाथ शुक्ला, उपाध्यक्ष योगेंद्र शुक्ला, सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर, राहुल मिश्रा आदि ने सपरिवार उपस्थित हो अर्चन में

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। आवास विकास में चल रहे 7वें गणपति महोत्सव के चैथे दिन एक हजार घी के दीपों से गजानन महाराज का सहस्र अर्चन हुआ। नव चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष प्रसून शुक्ला, संरक्षक अमरनाथ शुक्ला, उपाध्यक्ष योगेंद्र शुक्ला, सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर, राहुल मिश्रा आदि ने सपरिवार उपस्थित हो अर्चन में भाग लिया।

ज्योतिषाचार्य अरविंद कुमार द्विवेदी, वेदाचार्य आलोक शुक्ला, भागवताचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री, वेदाचार्य शिवांशु तिवारी ने सस्वर मंत्रोच्चारण के साथ बड़े ही विधि विधान से पूजन-अर्चन, कथा, आरती का भावपूर्ण ढंग से संयोजन कराया। जयवीर यादव, सफल बाजपेई, लक्ष्य निगम आदि सहित कई दर्जन श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान में भाग लिया।

About The Author: Swatantra Prabhat