
हलछठ ने उपवास रख की संतान की लंबी उम्र की कामना
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हलछठ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाआंे ने दिनभर व्रत रख कर अपने संतान की लंबी उम्र की कामनाएं की। इसके साथ ही महिलाआंे ने कई प्रकार के अनाज, पत्ते रख कर हलछठ की पूजा की। यह पर्व श्रीकृष्ण के बड़े
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हलछठ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाआंे ने दिनभर व्रत रख कर अपने संतान की लंबी उम्र की कामनाएं की। इसके साथ ही महिलाआंे ने कई प्रकार के अनाज, पत्ते रख कर हलछठ की पूजा की। यह पर्व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जयंती के रूप में भी मनाई जाती है।
हलछठ त्योहार पर महिलाआंे ने दिनभर व्रत रख कर अपने संतान की लंबी उम्र की कामना की। वहीं शास्त्रों का मानना है कि महिलाएं इस व्रत को संतान की लम्बी उम्र के लिए भी करती हैं। जो लम्बी आयु के लिए बहुत ही प्रभावी माना जाता है।

इस दिन महिलाएं व्रत रखकर गोबर से दीवार पर छठ माता का चित्र बना कर उसकी पूजा करती हैं जिनके साथ माता पार्वती और गणेश जी का भी पूजन किया जाता है और कथा सुनी जाती है। इसके साथ ही बलराम को हल और मूसल से खास लगाव था इसीलिए इस त्योहार को हल षष्ठी के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को अन्य लोगों के साथ-साथ किसान लोग खास रूप से मनाते हैं और हल, मूसल और बैल की पूजा करते हैं और इसी से वो इस पर्व को मनाते हैं। दिन का खास बनाते हैं। इस दिन लोग व्रत रखकर पूजा कर कर कथा सुनते हैं और इसी विशेष दिन पर वो हल से जुती हुई अनाज व सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List