ओलावृष्टि से फसल का नुकसान उठा चुके किसान अब बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे परेशान

ओलावृष्टि से फसल का नुकसान उठा चुके किसान अब बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे परेशान

डीएम ने किसानों की समस्या को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र किसानों को हो रही समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराया जाएगा- डीएम अमेठी। बीते सप्ताह दो दिनों हुए ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया है। जिसमे जनपद के किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खास तौर पर तिलहन

डीएम ने किसानों की समस्या को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

किसानों को हो रही समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराया जाएगा- डीएम

अमेठी। बीते सप्ताह दो दिनों हुए ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया है। जिसमे जनपद के किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खास तौर पर तिलहन की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।             

जनपद में केसीसी धारक किसानों की फसल का बीमा यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंस्योरेन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया है।                नियमानुसार फसल में किसी आपदा के द्वारा नुकसान होने पर बीमा कंपनी को 72 घंटे की अंदर सूचना देना होता है। किन्तु बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर पर शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रही हैं।           

  किसानों का कहना है कि टोल फ्री नम्बर पर काफी देर इंतिजार कराकर नम्बर अपने आप कट जाता है।           

  तहसील स्तर पर जिन प्रतिनधियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए बैठाया गया है वो भी किसानों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। किसानों को बाहर से दो रुपए का क्लेम आवेदन फार्म खरीदना पड़ रहा है। जबकि इसे बीमा कंपनी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना चाहिए।           

संलग्नक के रूप में आधार, बैंक पासबुक व खतौनी की फ़ोटो कॉपी मांगा जा रहा है जिसकी पूर्व में सूचना नहीं दी गई थी। जो किसान जानकारियों को नोट करके ले गए थे किंतु कागजों की फ़ोटोकॉपी नही ले गए थे उन्हें वापस लौटना पड़ा।           

 ज्यादातर किसानों को फार्म जमा करने पर रिसीविंग  भी नहीं प्रदान की जा रही है। ऐसे में किसान  बाद में कैसे सिद्ध कर पाएगा कि उसने सूचना देने का फार्म निर्धारित 72 घंटे के अंदर जमा किया था।             

इस संबंध में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा है कि टोल फ्री नम्बर ना उठाने की समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव, कृषि को पत्र लिखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि किसानों को इस संबंध में हो रही अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से लेते हुए समाधान कराया जाएगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel