लगभग 4 माह पूर्व गायब हुए अधेड़ की पता नहीं लगा सकी पुलिस

लगभग 4 माह पूर्व गायब हुए अधेड़ की पता नहीं लगा सकी पुलिस

पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल संवाददाता -यज्ञनारायण त्रिपाठी मोतीगंज,गोण्डा –लगभग 4 माह पूर्व गायब हुए पिता की घर वापसी न होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में परिजनों ने थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया है। उक्त मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरवा कानूनगो के मजरा

पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

संवाददाता -यज्ञनारायण त्रिपाठी

मोतीगंज,गोण्डा –
लगभग 4 माह पूर्व गायब हुए पिता की घर वापसी न होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में परिजनों ने थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया है।

उक्त मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरवा कानूनगो के मजरा दुल्हापुर गांव निवासी सेतु तिवारी उर्फ जानकी प्रसाद तिवारी पुत्र ठाकुर प्रसाद तिवारी उम्र 65 वर्ष के गायब होने के संबंध में है। इस संबंध में गायब सेतु तिवारी के भतीजे अमित कुमार तिवारी द्वारा थाने पर दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके चाचा विगत 11 नवंबर 2019 को शाम करीब 5:00 बजे शौच के लिए घर से निकले थे।

लेकिन काफी रात बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। पीड़ित परिजनों द्वारा अपने नाते रिश्तेदारों व कई जगहों पर खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं लगा जब परिजन खोज कर परेशान हो गए तो गायब सेतु तिवारी के भतीजे द्वारा 10 दिसंबर 2019 को थाने में इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया।

पीड़ित अमित द्वारा बताया गया कि थाने पर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई खोज भी नहीं की गई साथ ही हम परिजन भी अपने चाचा की खोज में जगह-जगह गए लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं लगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel