
बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे सीएए के सम्बंध में चलाया गया जागरूकता अभियान
संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक,गोण्डा-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगो को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर इटियाथोक बिकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर मण्डल
संवाददाता -सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक,गोण्डा-
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगो को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर इटियाथोक बिकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र के नेतृत्व में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसमे पारासराय के अनेक व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें सीएए के विषय में विस्तार से बताकर उनके भ्रांतियों को दूर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टियां आज सत्ता से दूर हैं वे लोगों के मन में सीएए के विषय में भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रही हैं। हमें उनके चक्कर में नहीं पड़ना है क्योंकि सीएए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए नितांत आवश्यक है। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएए का पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया।
जागरूकता अभियान में जिला संयोजक आईटी राघवेंद्र ओझा, मण्डल अध्यक्ष रवि तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, सौरभ तिवारी, डॉ रामानन्द तिवारी, अवधेश गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, छेददन गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List